बिसाऊ में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे 10 लीटर के कचरा पात्र
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पालिका की पहल, राशन कार्ड लेकर करें संपर्क
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पालिका मंडल बिसाऊ की ओर से बीपीएल परिवारों को 10 लीटर क्षमता वाले कचरा पात्र निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। नगर पालिका ने 12 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट में बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह पहल घरों में कचरे के उचित संग्रहण और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
नगर पालिका के अनुसार, पात्र परिवारों का कोई भी सदस्य बीपीएल राशन कार्ड लेकर कचरा पात्र प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मोहम्मद बिलाल अंसारी से मोबाइल नंबर 6377094447 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर पालिका ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और घरों का कचरा निर्धारित पात्रों में एकत्रित करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446461

