पंचायती राज चुनाव: पांच पंचायत समितियों में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-एसपी
मतदान केंद्रों पर सुविधाएं पूरी करने के निर्देश, संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगरानी
झुंझुनूं : आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने सोमवार को चिड़ावा, पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना और बुहाना पंचायत समितियों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर बिजली, जनरेटर और पर्याप्त रोशनी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा। मतदान एवं मतगणना केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने, महिला मतदाताओं की पहचान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति तथा ईवीएम के सुरक्षित भंडारण की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान दलों के ठहरने, भोजन और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही अतिरिक्त ईवीएम एवं आरक्षित मतदान दलों के लिए उपयुक्त स्थान तय करने को कहा। प्रत्येक मतदान केंद्र के 200 मीटर क्षेत्र का चिह्नांकन करने, मतपेटियों के सुरक्षित संग्रहण के लिए स्थान तय करने तथा नामांकन स्थलों पर अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा के लिए सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से फ्लैग मार्च निकालने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं और अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
इस दौरान चिड़ावा एसडीएम किरणपाल, सूरजगढ़ एसडीएम संदीप चौधरी, बुहाना एसडीएम शकुंतला राव, तहसीलदार सीताराम कुमावत, विकास अधिकारी अनीशा बिजारणिया सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446448

