प्रबल कार्यक्रम में 16 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा:भाषण व सामूहिक चर्चा में लिया हिस्सा, शिक्षा अधिकारी ने बताया महत्व
प्रबल कार्यक्रम में 16 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा:भाषण व सामूहिक चर्चा में लिया हिस्सा, शिक्षा अधिकारी ने बताया महत्व
चूरू : चूरू के राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें आठ ब्लॉकों के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने भाषण और सामूहिक चर्चा का अभ्यास किया।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सज्जनसिंह सैनी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और सहशैक्षिक गतिविधियों का महत्व बताया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि प्रतिभा निखारने का मौका सबको मिलता है, बस क्षमता पहचानें।
अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी सरिता आत्रेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण, एपीसी सूर्यकांत शर्मा, प्रेमसिंह इन्दा, पीओ नन्दलाल बौद्ध, तेजपाल सिंह, अशोक कुमार व मुकेश ने विचार रखे और इन कार्यक्रमों की उपयोगिता पर जोर दिया।
प्रिंसिपल बबिता सैनी और उप प्राचार्य विजयपाल धुंवा ने अतिथियों का आभार जताया। प्रभारी विनय सोनी ने आयोजन की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2446372

