[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी देगां के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन का विरोध किया:रूपलीसर में वापस शामिल करने की मांग, पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ढाणी देगां के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन का विरोध किया:रूपलीसर में वापस शामिल करने की मांग, पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

ढाणी देगां के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन का विरोध किया:रूपलीसर में वापस शामिल करने की मांग, पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर में ढाणी देगां के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन का विरोध किया। सोमवार को उन्होंने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ढाणी देगां को फिर से ग्राम पंचायत रूपलीसर में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ढाणी देगां रूपलीसर पंचायत में थी। रूपलीसर पास होने से उन्हें काम करवाने में आसानी होती थी। नए परिसीमन में इसे नई पंचायत देगां में शामिल कर दिया गया है, जो गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर है।

नई पंचायत में जाने से ग्रामीणों को पंचायत के कामों के लिए पांच किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ेगा। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होगा। उन्हें रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी होगी। ग्रामीण हरिराम ने बताया कि वे पहले भी इस बारे में ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण भंवरलाल ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे आने वाले पंचायतीराज चुनाव में वोट नहीं डालेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker