जैतपुरा स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में 3 पदक जीते:सक्षम ने स्वर्ण, प्रसिद्ध ने रजत और सुमित ने कांस्य पदक जीता
जैतपुरा स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में 3 पदक जीते:सक्षम ने स्वर्ण, प्रसिद्ध ने रजत और सुमित ने कांस्य पदक जीता
सादुलपुर : सादुलपुर के राउमावि जैतपुरा के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल तीन पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। टीम प्रभारी अजय फगेड़िया ने बताया कि 19 वर्ष छात्र वर्ग में सक्षम ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। सुमित को कांस्य पदक मिला। वहीं, प्रसिद्ध कुलड़िया ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में सफलता के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। संस्था प्रधान बृज सुंदर शर्मा ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच मुकेश पूनिया को दिया। कोच पूनिया ने बताया कि पिछले महीने हुई जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में भी स्कूल की 19 वर्ष छात्र और छात्रा दोनों टीमें चैंपियन रही थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2446249


