[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया में छात्रों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण मिला:स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण पत्र भी बांटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया में छात्रों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण मिला:स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण पत्र भी बांटे

कोलसिया में छात्रों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण मिला:स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण पत्र भी बांटे

कोलसिया : जोधपुर के हस्तशिल्प सेवा केंद्र ने कोलसिया के सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 7 से 9 अक्टूबर तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों को हस्तशिल्प का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।

इसमें चार हस्तशिल्प विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। सीमा जांगिड़ ने बंधनी-रंगाई, रवीना जांगिड़ ने हस्तकढ़ाई, पंकज कुमावत ने पॉटरी और फतेह मोहम्मद ने लाख की चूड़ियां बनाना सिखाया। छात्रों ने इन कलाओं की बारीकियां सीखीं।

कमलनिष्ठा संस्थान के सचिव डॉ. डी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प कौशल से आय अर्जित करने के अवसर मिलते हैं। समापन पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और विशेषज्ञों को प्रमाण पत्र दिए गए।

छात्राओं ने हस्तशिल्प कौशल की कला सीखी।
छात्राओं ने हस्तशिल्प कौशल की कला सीखी।

Related Articles