कोलसिया में छात्रों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण मिला:स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण पत्र भी बांटे
कोलसिया में छात्रों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण मिला:स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण पत्र भी बांटे
कोलसिया : जोधपुर के हस्तशिल्प सेवा केंद्र ने कोलसिया के सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 7 से 9 अक्टूबर तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों को हस्तशिल्प का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
इसमें चार हस्तशिल्प विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। सीमा जांगिड़ ने बंधनी-रंगाई, रवीना जांगिड़ ने हस्तकढ़ाई, पंकज कुमावत ने पॉटरी और फतेह मोहम्मद ने लाख की चूड़ियां बनाना सिखाया। छात्रों ने इन कलाओं की बारीकियां सीखीं।
कमलनिष्ठा संस्थान के सचिव डॉ. डी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प कौशल से आय अर्जित करने के अवसर मिलते हैं। समापन पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और विशेषज्ञों को प्रमाण पत्र दिए गए।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2440510


