सूरजगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
सूरजगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।
समिति के संरक्षक एवं शिक्षाविद् मोतीलाल डिग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा ने संबोधित करते हुए विभिन्न धर्मों के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान, त्याग एवं देशभक्ति पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में राधेश्याम चिरानिया, भंवरलाल बड़सीवाल, स्नेहीराम, बालाराम, फूलचंद फुलवरिया, फूलचंद सुनिया, सीताराम कटारिया, छोटेलाल कटारिया, चौथमल बाकोलिया, रतिराम मरोड़िया, लक्ष्मण बाकोलिया, सत्यनारायण बाकोलिया, महावीर बाकोलिया, छोटेलाल गजराज, महेश कटारिया, सुरेंद्र बाकोलिया एवं महेंद्र सुनिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2440492

