[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विकास समिति के सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा NCERT में सहयोगी सदस्य नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी विकास समिति के सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा NCERT में सहयोगी सदस्य नियुक्त

शिक्षा मंत्रालय के आदेश और नीति आयोग की अभिसंशा पर मिली जिम्मेदारी, समिति के महाविद्यालयों ने दी बधाई

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति के सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश और नीति आयोग की अभिसंशा के आधार पर की गई है।

डॉ. मेहरड़ा की इस उपलब्धि पर खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित सभी महाविद्यालयों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समिति से जुड़े लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles