[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईडब्ल्यूएस नियमों पर भाटी का केंद्र पर हमला: दी दिल्ली कूच की चेतावनी, युनूस खान से मुलाकात पर सियासी हलचल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

ईडब्ल्यूएस नियमों पर भाटी का केंद्र पर हमला: दी दिल्ली कूच की चेतावनी, युनूस खान से मुलाकात पर सियासी हलचल

ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों को सरल बनाने की मांग को लेकर रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा डीडवाना पहुंची। भाटी ने केंद्र की शर्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदलाव नहीं हुआ तो युवाओं के अधिकार के लिए दिल्ली कूच किया जाएगा।

डीडवाना : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण के नियमों को सरल बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में निकाली जा रही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा गुरुवार को डीडवाना पहुंची। कुचामन सिटी से आरंभ होकर डीडवाना पहुंची इस यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने केंद्र सरकार द्वारा तय शर्तों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों में शीघ्र ढील और सरलीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो युवाओं के अधिकार के लिए दिल्ली कूच किया जाएगा।

ईडब्ल्यूएस नियमों पर उठाए सवाल
डीडवाना में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने राज्य स्तर पर ईडब्ल्यूएस से जुड़ी कई जटिल शर्तों को हटा दिया है। इसके विपरीत, केंद्र सरकार के स्तर पर अभी भी ऐसी कई कड़ी शर्तें लागू हैं, जिनके कारण ग्रामीण क्षेत्र के पात्र युवाओं को इस आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार के साथ वार्ता की पहल करे और इन बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक संशोधन करवाए। इस दौरान युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और नियमों को व्यावहारिक बनाने की पुरजोर मांग का समर्थन किया।

दो प्रमुख निर्दलीय विधायकों मुलाकात
जनसभा के पश्चात विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने प्रसिद्ध शिवबाड़ी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय विधायक यूनुस खान से मुलाकात की। दो प्रमुख निर्दलीय विधायकों की इस महत्वपूर्ण भेंट के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकार इस मुलाकात को वर्ष 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बनने वाले संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। इस मुलाकात के बाद प्रमुख निर्दलीय नेताओं के एक साथ आने तथा किसी नए राजनीतिक मंच अथवा तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं पर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

बीदासर में जनसभा के साथ समापन
नई राजनीतिक पार्टी के गठन और 2028 के समीकरणों से जुड़े प्रश्नों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक भाटी ने स्पष्ट किया कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं और निरंतर आम जनता के बीच ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता के असीम प्यार ने इस मुकाम तक पहुंचाया है। आगे का राजनीतिक मार्ग और भावी कदम जनता का आदेश तथा ईश्वर की स्वीकृति ही तय करेगी। डीडवाना में जनसभा संपन्न होने के उपरांत यह ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा लाडनूं और छापर मार्गों से होती हुई बीदासर के लिए प्रस्थान कर गई। बीदासर पहुंचने पर जोरदार रोड शो और जनसभा का आयोजन हुआ, जिसके साथ यात्रा के इस महत्वपूर्ण चरण का औपचारिक समापन हो गया।

Related Articles