[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 अक्टूबर को विद्यालयों में चलेगा नशामुक्ति अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

10 अक्टूबर को विद्यालयों में चलेगा नशामुक्ति अभियान

विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दिलाई जाएगी शपथ

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान की ओर से 10 अक्टूबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों में ‘नशामुक्त विद्यालय-नशामुक्त युवा-नशामुक्त राजस्थान’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों को पत्र जारी कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ने अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभियान के तहत विद्यालयों में नशे के दुष्परिणामों पर व्याख्यान और जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महासंघ ने कार्यक्रमों के फोटो और संक्षिप्त विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजने के साथ ही समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों और सामाजिक माध्यमों से अभियान का प्रचार-प्रसार करने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया एवं जिला कार्यकारिणी ने जिले के सभी शिक्षकों और संगठन कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने तथा ‘नशामुक्त विद्यालय-नशामुक्त युवा-नशामुक्त राजस्थान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles