बबाई के भामाशाह ने गो रक्षक टीम को दी चिकित्सा किट
सड़क हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा प्राथमिक उपचार, कैलाश चंद सैनी बोले- गायों की रक्षा करना हमारा फर्ज
बबाई : कस्बे के भामाशाह एवं समाजसेवी कैलाश चंद सैनी ने गो रक्षक टीम को चिकित्सा किट भेंट की। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में घायल होने वाले गोवंश को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाना है। कैलाश चंद सैनी ने कहा कि गायों की रक्षा करना हम सभी का फर्ज है। घायल गोवंश को समय पर उपचार मिल सके, इसी उद्देश्य से गो रक्षक टीम को चिकित्सा किट दी गई है। कैलाश चंद सैनी बबाई ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी भी हैं।
वे इससे पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके द्वारा जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित करवाने के साथ मंदिरों और मोक्षधामों में पौधरोपण जैसे कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर गो रक्षक गगन खटाणा, सचिन पवार, धर्मपाल सैनी, रोताश सैनी, श्रीराम सैनी, हेनम सैनी, आशीष सैनी, तेजस सैनी सहित गो रक्षक टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2440510


