[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की वॉलीबॉल अंडर-17 टीम बनी चैंपियन:अंडर-14 और अंडर-19 की टीमों ने भी जीते मेडल्स; स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की वॉलीबॉल अंडर-17 टीम बनी चैंपियन:अंडर-14 और अंडर-19 की टीमों ने भी जीते मेडल्स; स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत

झुंझुनूं की वॉलीबॉल अंडर-17 टीम बनी चैंपियन:अंडर-14 और अंडर-19 की टीमों ने भी जीते मेडल्स; स्वर्ण जयंती स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत

झुंझुनूं : राज्य स्तरीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं की वॉलीबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अकादमी की अंडर-17 टीम ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर-14 और अंडर-19 टीमों ने सिल्वर मेडल हासिल किए। राज्य स्तरीय स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मेड़ता सिटी, नागौर और कुचामन-डीडवाना में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें झुंझुनूं की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अंडर-17 टीम ने जीता गोल्ड मेडल

प्रतियोगिता में झुंझुनूं अकादमी की अंडर-17 टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 और अंडर-14 टीमों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीते।

स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत

तीनों आयु वर्गों की पदक विजेता टीमों का स्वर्ण जयंती स्टेडियम में स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की गई और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी।

ओला ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मार्गदर्शन मिलने से वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

Related Articles