[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव से पहले मुकुंदगढ़ पुलिस अलर्ट:गांवों में फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने का संदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव से पहले मुकुंदगढ़ पुलिस अलर्ट:गांवों में फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने का संदेश

पंचायत चुनाव से पहले मुकुंदगढ़ पुलिस अलर्ट:गांवों में फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने का संदेश

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को डुमरा में फ्लैग मार्च निकाला। मुकुन्दगढ़ थाना प्रभारी गोपाल सिंह थालोर के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम के साथ ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

थाना प्रभारी गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि यह फ्लैग मार्च चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है। पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है।

पुलिस विभाग ने पंचायत चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles