आचार संहिता के 7 दिन बाद भी मानोता जाटान में नहीं हटे प्रचार पोस्टर
पंचायत भवन की दीवारों पर लगे हैं सरकारी योजनाओं के पोस्टर, विकास कार्यों की अनावरण पट्टिकाएं भी खुली
खेतड़ी : पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन भी जसरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता जाटान में प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। पंचायत भवन की दीवारों पर सरकारी योजनाओं के प्रचार पोस्टर लगे हैं। वहीं, मुख्य द्वार के सामने विकास कार्यों की उद्घाटन पट्टिकाएं भी अब तक ढकी नहीं गई हैं।
पंचायत परिसर में अब भी प्रचार सामग्री
पंचायत कार्यालय की दीवारों पर सरकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर लगे हुए हैं। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की अनावरण पट्टिकाएं भी खुली हैं। आचार संहिता लागू होने के बावजूद प्रचार सामग्री नहीं हटाए जाने से कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विकास अधिकारी बोले- आज हटवाएंगे पोस्टर
मामले में विकास अधिकारी घनश्याम ने बताया कि मानोता जाटान ग्राम पंचायत में प्रचार पोस्टर लगे होने की सूचना मिली है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर हटाने की कार्रवाई आज ही करवाई जाएगी। साथ ही विकास कार्यों से संबंधित अनावरण पट्टिकाओं को भी ढक दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2440531


