[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में गायत्री शक्तिपीठ ने आयोजित की कौशल विकास प्रश्नोत्तरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में गायत्री शक्तिपीठ ने आयोजित की कौशल विकास प्रश्नोत्तरी

सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को गायत्री परिवार ने गुरुजी का साहित्य और पेन किए भेंट

चिड़ावा : अरड़ावता फाटक के पास स्थित विद्यालय परिसर में गायत्री शक्तिपीठ चिड़ावा की ओर से कौशल विकास प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति ज्ञान बढ़ाने के साथ उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ख्याली राम पायल, अकादमी प्रमुख विकास कुमार, संयोजक रामनिवास सैनी, परीक्षा प्रभारी मूलचंद राजोरिया एवं तहसील संयोजक विद्याधर सोनी मौजूद रहे। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को गायत्री परिवार की ओर से गुरुजी का साहित्य एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें विकी, हिमांशु, चांदनी, प्राची, प्रिया, सजना, कमल, प्रीतम, दीपिका, गौरव, हर्षित, काव्या, हिमांशी, कार्तिक, हर्ष, जीविका, अंशु, नैना, दक्ष शर्मा, क्रिश, नीरज, रसना, आहील और गर्विका शामिल रहे।

Related Articles