[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामलीला मंचन के लिए हुआ बल्ली पूजन, मंच निर्माण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामलीला मंचन के लिए हुआ बल्ली पूजन, मंच निर्माण शुरू

चिड़ावा में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, डालमिया के नोहरे में तैयार किया जा रहा मंच

चिड़ावा : शहर के विवेकानंद चौक के पास साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया के नोहरे में 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला को लेकर रविवार को मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इससे पहले पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन एवं बल्ली पूजन कराया। पूजन के बाद बल्ली पर मौली बांधकर तिलक लगाया गया और मंच निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

पूजन में बैजनाथ मोदी, मनोहर लाल जांगिड़, किशोर कुमार, मोतीलाल शर्मा, रामलीला परिषद अध्यक्ष प्रमोद कुमार अरड़ावतिया, सचिव सुशील कुमार पदमपुरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश डालमिया, रोहिताश्व महला, राजेंद्र शर्मा एवं मदनलाल जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर शिव सिंह गौड़, सुभाष धाबाई, रवि भारतीय, वीरेंद्र शर्मा, सुनील सिंह, मुकेश व्यास, लीलाधर शर्मा सूरजगढ़िया, भूपेंद्र शर्मा, जगदीश टेलर, पिनांक शर्मा, देवांश, कुणाल सहित रामलीला परिषद के सदस्य, कलाकार एवं शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles