नेचर पार्क में लायंस क्लब ने लगाया बीपी और ब्लड शुगर जांच शिविर
नेचर पार्क में लायंस क्लब ने लगाया बीपी और ब्लड शुगर जांच शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : लायंस क्लब चूरू की ओर से सेवा सप्ताह-2026 के छठे दिन नेचर पार्क में बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन जीवनरेखा हॉस्पिटल, चूरू के सौजन्य से हुआ। इसमें नेचर पार्क में सुबह घूमने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों सहित अन्य नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
चिकित्सा टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांचा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया। नागरिकों ने शिविर में उत्साह से भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी : माथुर
सेवा सप्ताह प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बीपी और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर इनसे बचाव की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब सेवा सप्ताह के माध्यम से स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम में क्लब सचिव महेन्द्र धानुका, रामचंद्र राजोतिया, संजय कस्वां, सुनील रंजन टकनेत, रूपम माथुर, विनोद शर्मा, ताराचंद प्रजापत, सुरेंद्र सिंह भाटी, कमल जांगिड़, सर्वेश वर्मा, रघुवीर सिंह गुरावा, अशोक जांगिड़ एवं दीनदयाल सैनी मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने जीवनरेखा हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2436150


