किशनपुरा के सैनिक का बीमारी से निधन:10 किमी तिरंगा यात्रा निकली, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार; सात महीने पहले शादी हुई थी
किशनपुरा के सैनिक का बीमारी से निधन:10 किमी तिरंगा यात्रा निकली, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार; सात महीने पहले शादी हुई थी
सादुलपुर : सादुलपुर के किशनपुरा गांव निवासी सैनिक हरिराम का मंगलवार देर रात दिल्ली के निजी अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। वे सेना की 504 एएससी बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे और दिल्ली में उपचार चल रहा था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव किशनपुरा लाया गया।
सैनिक के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा अंतिम दर्शन के लिए जुटे। बीकानेर बटालियन की गार्ड ने शस्त्र झुकाकर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ तीन राउंड फायर कर अंतिम विदाई दी गई। छोटे भाई कैलाश ने मुखाग्नि दी।

तिरंगे के साथ 10 किलोमीटर निकली यात्रा
अंतिम संस्कार से पहले युवाओं ने तिरंगे से सजे हरिराम के पार्थिव शरीर के साथ करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार शामिल हुए। रास्ते में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी यात्रा में जुड़ते गए। तिरंगे में लिपटे सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ निकली यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
2019 में सेना में हुए थे भर्ती
हरिराम का जन्म 1998 में हुआ था। वे दिसंबर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। करीब सात महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। बीमारी के चलते दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने सैनिक हरिराम की देश सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
देखें अंतिम संस्कार की PHOTOS-






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436139


