50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच
50 ठिकानों पर दबिश देकर 19 लोगों को किया गिरफ्तार:दो दिन तक चला अभियान, होटल-ढाबों व संदिग्ध ठिकानों की जांच
चूरू : चूरू कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो दिन का एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। छह टीमों ने शहर व थाना क्षेत्र के 50 ठिकानों पर दबिश दी। इसमें स्थाई वारंटी समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में होटल, ढाबों, धर्मशालाओं व संदिग्ध जगहों की तलाशी ली गई। संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। इस कार्रवाई में धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 आरोपी पकड़े गए।
इसके अतिरिक्त 13 आरपीजीओ, आबकारी एक्ट व विभिन्न वारंटों में भी कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका में धारा 170 के तहत वार्ड 36 साहिल (18), वार्ड 41 सुल्तान उर्फ तानी (60), वार्ड 17 जावेद अली (40), वार्ड 26 सोहेल (26), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिलोकी (35), वार्ड 6 मोहम्मद खलील (23), वार्ड 39 रबी मोहम्मद (44), वार्ड 2 मनोज पूर्वा (45), वार्ड 20 बुद्धि प्रकाश (33) और वार्ड 16 रजनीश (28) को पकड़ा गया। इसका मकसद असामाजिक गतिविधियों पर रोक व कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433931

