‘खाटूश्यामजी मंदिर में भीड़ के हिसाब से होगी व्यवस्थाएं’:सीकर के नए एसपी ने मंदिर का किया निरीक्षण, कहा- चेन स्नैचिंग रोकने के लिए बनाएंगे प्लान
'खाटूश्यामजी मंदिर में भीड़ के हिसाब से होगी व्यवस्थाएं':सीकर के नए एसपी ने मंदिर का किया निरीक्षण, कहा- चेन स्नैचिंग रोकने के लिए बनाएंगे प्लान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के नए एसपी संजीव नैन मंगलवार दोपहर खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने खाटूश्यामजी पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में गए। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के साथ व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान ASP दीपक गर्ग सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहें।
भीड़ के मैनेजमेंट पर की चर्चा
एसपी संजीव नैन ने बताया कि मंदिर कमेटी के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। हर महीने एकादशी पर होने वाले मेलों और अन्य आयोजनों पर भीड़ के हिसाब से कैसे मैनेजमेंट किया जाए, इसको लेकर आज पुलिस अधिकारियों के साथ प्लानिंग की गई है। भीड़ के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव भी किए जाते रहेंगे।

चेन स्नेचर को पकड़ने के लिए अलग से बनाएंगे टीम
खाटूश्यामजी के बढ़ती चेन स्नेचिंग सहित अन्य वारदातों पर नियंत्रण के सवाल पर एसपी संजीव नैन ने कहा कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए भी प्लानिंग करेंगे। बकायदा अलग से टीम बनाकर चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को रोकने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए काम करेंगे। बता दें कि खाटूश्यामजी में अगले महीने (नवंबर) देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव मेला आयोजित होना है। इस दौरान यहां लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2433886


