खंडेला पुलिस ने 21 साल से फरार आरोपी को दबोचा:नाम-पता बदलकर जयपुर-दिल्ली में काट रहा था फरारी, कस्बे से किया गिरफ्तार
खंडेला पुलिस ने 21 साल से फरार आरोपी को दबोचा:नाम-पता बदलकर जयपुर-दिल्ली में काट रहा था फरारी, कस्बे से किया गिरफ्तार
खंडेला : खंडेला पुलिस ने मारपीट के एक मामले में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार नायक (43) पुत्र लालाराम, नायकों का मोहल्ला, खंडेला का रहने वाला है। उसे खंडेला कस्बे से पकड़ा गया।
पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपना नाम और पता बदल रहा था। फरारी के दौरान उसने जयपुर और दिल्ली में भी ठिकाने बनाए थे। इस वजह से पुलिस के लिए उसे ढूंढना मुश्किल हो रहा था।
खंडेला थाना अधिकारी जगन्नाथ ने बताया कि पुलिस को आरोपी के खंडेला क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जानकारी पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2433716


