ई-मित्र संचालक से लूट के मामले में नया मोड़, पुलिस जांच में घटना निकली झूठी
सामान्य मारपीट को लूट की घटना बताकर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस के अनुसार शुरू से संदिग्ध थीं संचालक की गतिविधियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : शहर में ई-मित्र कियोस्क संचालक से करीब एक लाख रुपए की लूट के मामले में जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार जांच में लूट की घटना होना सामने नहीं आया। ई-मित्र कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव ने सामान्य मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट का रूप देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआत से ही परिवादी की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लग रही थीं।
युवती से कथित दुर्व्यवहार को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार फैंसी मार्केट स्थित ई-मित्र की दुकान पर एक युवती के आने के दौरान रामकिशोर यादव द्वारा कथित रूप से गलत व्यवहार करने और मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई थी। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
इसके बाद 24 सितंबर को कंचनपुर रोड पर युवती के परिजनों ने रामकिशोर से इस संबंध में उलाहना देकर समझाइश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और सामान्य मारपीट हुई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सामने आई हकीकत
मारपीट की घटना के बाद रामकिशोर यादव ने पुलिस में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई और करीब एक लाख रुपए लूटे जाने का आरोप लगाया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि युवती से कथित दुर्व्यवहार को लेकर हुई सामान्य मारपीट की घटना को बढ़ाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने जांच के आधार पर मामले का पटाक्षेप किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433724


