जसरापुर पंचायत में तीसरे दिन भी नहीं हटे पोस्टर
लोकार्पण पट्टिकाएं भी नहीं ढकीं, आचार संहिता की पालना पर उठे सवाल
खेतड़ी : प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, लेकिन जसरापुर ग्राम पंचायत में इसके पालन को लेकर लापरवाही सामने आई है। आचार संहिता लागू हुए तीन दिन बीत जाने के बावजूद ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर, मुख्य बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री और पोस्टर अब भी लगे हुए हैं।
सरकारी कार्यालय परिसर में ही नियमों की अनदेखी
आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक संपत्तियों से राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाना और जनप्रतिनिधियों के नाम वाली लोकार्पण पट्टिकाओं को ढकना आवश्यक होता है। इसके बावजूद जसरापुर पंचायत भवन परिसर में दीवारों पर लगे पोस्टर और सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रही लोकार्पण पट्टिकाएं प्रशासनिक स्तर पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही हैं। पंचायत भवन में प्रतिदिन ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों का आना-जाना रहता है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई का आश्वासन
सार्वजनिक स्थानों से प्रचार सामग्री नहीं हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन से क्षेत्र में आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने के साथ लोकार्पण पट्टिकाओं को तत्काल ढकवाने की मांग की है।
मामले में विकास अधिकारी घनश्याम ने बताया कि टीम को कार्य पर लगा दिया गया है। जल्द ही समस्त प्रचार सामग्री हटाकर आचार संहिता के नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2433863


