पिलानी में जलापूर्ति सुधारने के लिए सौंपा ज्ञापन:पालिकाध्यक्ष और पार्षदों सहायक अभियंता से मिले, बोरवेल ठीक करने की मांग
पिलानी में जलापूर्ति सुधारने के लिए सौंपा ज्ञापन:पालिकाध्यक्ष और पार्षदों सहायक अभियंता से मिले, बोरवेल ठीक करने की मांग
पिलानी : पिलानी नगरपालिकाध्यक्ष नगेन्द्र ‘बंटी’ नोवाल के नेतृत्व में पार्षदों ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता श्वेता चौधरी व कनिष्ठ अभियंता मनीषा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर में खराब बोरवेल ठीक कर पानी सप्लाई सुचारू करने की मांग की।
पानी की दिक्कतों पर कार्रवाई की मांग
नोवाल ने बताया-शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई ठप है। कई जगह बोरवेल को गहरा करने, पाइपलाइन बदलने, वाल्व लगाने और बोरवेल से पानी सप्लाई के लिए कर्मचारी चाहिए। कुछ वार्डों में विभाग टंकियों में पानी भी नहीं डाल रहा। लोगों को पानी के लिए कई दिक्कतें आ रही हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह बालापोता, ओमप्रकाश सैनी, पुनीत शर्मा, राजेंद्र नानड़, राजेश सैनी, विकास जाखोदीया, मुकेश गुर्जर, ओमप्रकाश स्वामी, मनीष, महावीर शर्मा, नितेश चेजारा और नबील खान सहित अन्य पार्षद शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433718


