[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के वार्ड 36 में स्मार्ट मीटरों का विरोध:बोले-पुराने मीटर सही चल रहे, कनेक्शन काटने पर जताई नाराजगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के वार्ड 36 में स्मार्ट मीटरों का विरोध:बोले-पुराने मीटर सही चल रहे, कनेक्शन काटने पर जताई नाराजगी

सादुलपुर के वार्ड 36 में स्मार्ट मीटरों का विरोध:बोले-पुराने मीटर सही चल रहे, कनेक्शन काटने पर जताई नाराजगी

सादुलपुर : सादुलपुर शहर के वार्ड नंबर 36 में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का मोहल्लेवासियों ने विरोध किया। लोगों ने कर्मचारियों का घेराव कर विरोध जताया। कंपनी के कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के दो पुराने मीटरों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और उन्होंने अपना विरोध शुरू कर दिया।

अनूप पूनिया के नेतृत्व में धीरेंद्र बाजिया, मनोज बाजिया, मनोज स्वामी और प्रकाश बाजिया सहित कई मोहल्लेवासियों ने गुस्सा जताया। विरोध के बाद कर्मचारियों को काटे गए दोनों मीटरों के कनेक्शन वापस जोड़ने पड़े। मोहल्लेवासियों का कहना था कि जब पुराने मीटर सही काम कर रहे हैं, तो नए स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना जानकारी दिए मीटर बदलने की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles