पंचायती राज चुनाव को लेकर सीकर में भाजपा की सरगर्मियां तेज
जिला कार्यकारिणी की बैठक में वार्डवार जिम्मेदारियां सौंपीं, जिला परिषद के 49 वार्डों के लिए अब तक 62 से ज्यादा आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : पंचायती राज चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सीकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने संभावित प्रत्याशियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीकर भाजपा कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला परिषद के 49 वार्डों के लिए भाजपा कार्यालय में आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए आवेदन पंचायत समिति स्तर पर नियुक्त प्रभारियों के माध्यम से लिए जाएंगे।
तीन दिन और जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि जिला परिषद के लिए अब तक 62 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया अगले तीन दिन तक जारी रहेगी। इसके बाद प्रत्येक वार्ड के लिए प्रदेश स्तर से प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे और संभावित प्रत्याशियों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके बाद पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सड़क, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास होंगे प्रमुख मुद्दे
मनोज बाटड़ ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार, सफाई, सड़क, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत राज संस्थाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। बाटड़ ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य गांवों को आधुनिक और आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। इसके लिए बेहतर सड़क, पर्याप्त रोशनी, पुस्तकालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी पंचायत समिति चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिला परिषद में भी भाजपा मजबूत स्थिति में रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2433926

