प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना जरूरी : बबीता सैनी
ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, आशु भाषण, नाट्य रंगमंच व समूह पैनल चर्चा में दिखाई प्रतिभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक परियोजना समन्वयक प्रेम सिंह इन्दा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरधारी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी तेजपाल सिंह, संदर्भ व्यक्ति देवेंद्र सहारण, प्रधानाचार्य बबीता सैनी, राजकीय गोयनका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम फगेड़िया एवं उप प्रधानाचार्य विजयपाल धुंआ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
सहायक परियोजना समन्वयक प्रेम सिंह इन्दा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना आवश्यक है। प्रबल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक और बौद्धिक क्षमताओं को सामने लाने का अवसर मिला है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनय सोनी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
ब्लॉक स्तर के विद्यार्थियों ने भाषण, आशु भाषण, नाट्य रंगमंच और समूह पैनल चर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रभावी प्रस्तुतियों ने अतिथियों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निर्णायक की भूमिका रोशनी, संजू वर्मा, रमेश पूनिया, सन्नी और कंगना ने निभाई। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडवा की कक्षा 11 के छात्र जयकिशन तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक बागला विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा फलक अंसारी जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में देवेंद्र, अजय, अभय, अब्बास खान, जयवीर, अमित, दीपक, आरती, अनिता, साईन कौशर, सरिता राव, गायत्री, मंजू, अभिलाषा और याकूब सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र पूनिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430671


