मकानों की छतों के बेहद करीब झूल रहे बिजली के तार, हादसे की आशंका
भाजपा पार्षद आबिद तंवर ने एईएन को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षित दूरी पर तार लगाने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगरपालिका बिसाऊ के वार्ड नंबर 4 में मकानों की छतों के बेहद करीब से गुजर रहे बिजली के तारों को लेकर भाजपा पार्षद मोहम्मद आबिद तंवर ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने संबंधित स्थानों का तत्काल निरीक्षण करवाकर तारों को सुरक्षित दूरी पर करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि सिम्मु की दुकान के सामने स्थित मकानों और इमरान गुमाम रब्बानी के घर के पास से बिजली के तार बेहद कम दूरी पर गुजर रहे हैं। कई स्थानों पर तार मकानों की छतों के पास से झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पार्षद ने कहा कि तेज हवा या अन्य कारणों से तार हिलने पर छतों पर मौजूद लोगों के संपर्क में आने का खतरा रहता है। इससे करंट लगने जैसी गंभीर घटना के साथ जान-माल का नुकसान हो सकता है।
उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित स्थानों का शीघ्र निरीक्षण करवाकर तारों को सुरक्षित दूरी पर करने तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें व्यवस्थित करने की मांग की। आबिद तंवर ने कहा कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430671


