[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा 7 अक्टूबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा 7 अक्टूबर को

कृषि उपज मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता रहेंगे मौजूद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 9 बजे कृषि उपज मंडी, चूरू में आयोजित होगा। जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, राजकुमार रिणवां, विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, सुमित्रा पूनियां सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और गणमान्यजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत सुबह 9:15 बजे अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन का पहुंचना शुरू होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। सुबह 10 बजे अतिथियों के मंच पर पहुंचने के बाद वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 10:10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का और 10:15 बजे प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा।

सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद 11:05 बजे राष्ट्रगान होगा और 11:10 बजे सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया जाएगा।

आयोजकों ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने तथा निर्धारित समय पर कृषि उपज मंडी पहुंचने का आह्वान किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77