जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जला:लपटें देखकर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची; चिड़ावा-पिलानी से बुलाई फायर ब्रिगेड
जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जला:लपटें देखकर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची; चिड़ावा-पिलानी से बुलाई फायर ब्रिगेड
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे के मुख्य मंडी सड़क मार्ग पर रविवार देर रात एक जूता-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। करीब 2 बजे लगी आग से दुकान में रखे जूते-चप्पल सहित अन्य सामान जल गया। आग की लपटें और धुआं दुकान से बाहर तक दिखाई देने लगा। दुकानदार विनोद मिश्रा ने बताया कि आग में करीब 8 से 10 लाख रुपए का सामान जला है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
रात में पुलिस टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर दुकान से निकल रहे धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

चिड़ावा और पिलानी से पहुंची फायर ब्रिगेड
आग की सूचना पर चिड़ावा और पिलानी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। चिड़ावा से फायर ड्राइवर दयाराम और फायरमैन प्रताप सिंह और पिलानी दमकल से फायर ड्राइवर शिव शक्ति, फायरमैन विक्रम गुर्जर और अंकित सोनी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई।
जीवन ज्योति रक्षा समिति ने भी किया सहयोग
आग की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग पूरी तरह बुझने के बाद दुकान में जले सामान को बाहर निकाला गया।

सूरजगढ़ में फायर ब्रिगेड नहीं होने पर लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने सूरजगढ़ में दमकल वाहन की उपलब्धता को लेकर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि सूरजगढ़ की फायर ब्रिगेड पिछले करीब 4-5 सालों से खराब पड़ी है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार आग जैसी आपात स्थिति में दूसरे कस्बों से दमकल वाहन बुलाने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग सकता है। उनका कहना है कि यदि सूरजगढ़ में ही फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध होता तो आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाने की संभावना रहती और नुकसान को कम किया जा सकता था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सूरजगढ़ की फायर ब्रिगेड व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में आगजनी की घटनाओं के दौरान तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430700


