नगरपालिका में बोर्ड बैठक नहीं होने पर प्रतिपक्ष की नाराजगी:कलेक्टर-एसडीएम को देंगे ज्ञापन, पहली बैठक जल्द करवाने की मांग
नगरपालिका में बोर्ड बैठक नहीं होने पर प्रतिपक्ष की नाराजगी:कलेक्टर-एसडीएम को देंगे ज्ञापन, पहली बैठक जल्द करवाने की मांग
डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका में कांग्रेस पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष मनफूल पूनियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बोर्ड की पहली बैठक जल्द करवाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष मनफूल पूनियां ने बताया कि ईओ को कई बार बताने के बाद भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नवगठित नगरपालिका में विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक जरूरी है।
पूनियां ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में बैठक नहीं हुई, तो वे जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक न होने से क्षेत्र के विकास पर असर पड़ रहा है। इस दौरान सुनील कुमावत, नरेश सैनी, सालिम काजी, बनेश, बलकेश बानो, मजीद, रिजवान, करण बिकावत, मनीर, ऋषिकेश शर्मा, गोपाल सैनी, सुंदर मल सैनी और बाबूलाल वाल्मीकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430544


