टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील
टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील
नवलगढ़ : नवलगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में टोंक छिलरी स्कूल में रैली निकली। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को जागरूकता से जोड़ा। अंडर-19 हैंडबॉल विजेता टीम की खिलाड़ी छात्रा मनीषा कुमारी मतदान जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर बनीं।
बिना दबाव के वोट डालने की अपील की
मनीषा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों से बिना दबाव के वोट डालने की अपील कर लोकतंत्र मजबूत करने का संदेश दिया। अंडर-19 छात्र वर्ग में राज्य स्तर पर हिस्सा लेने वाले नितिन कुमार का भी सम्मान हुआ। मनीषा के परिवार ने प्रिंसिपल संजू नेहरा और पीटीआई कुलदीप का सम्मान किया। प्रिंसिपल ने बताया, मतदान तक जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।
ये रहे मौजूद
वाइस प्रिंसिपल मोनिका पालीवाल, लेक्चरर संदीप कुमार, हरीश कुमार, सीनियर टीचर सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जनकुमार सैनी, ओम छापोला, पीटीआई कुलदीप, ऑफिस असिस्टेंट अभिषेक व नितेश कुमार सैनी सहित स्टाफ मौजूद था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430544


