[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में घुग्घू पक्षी बेचने के नाम पर 5-लाख ठगे:किराना शॉप संचालक को 50 लाख रुपए मिलने का दिया था झांसा; फोन उठाना भी किया बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में घुग्घू पक्षी बेचने के नाम पर 5-लाख ठगे:किराना शॉप संचालक को 50 लाख रुपए मिलने का दिया था झांसा; फोन उठाना भी किया बंद

सीकर में घुग्घू पक्षी बेचने के नाम पर 5-लाख ठगे:किराना शॉप संचालक को 50 लाख रुपए मिलने का दिया था झांसा; फोन उठाना भी किया बंद

सीकर : सीकर में घुग्घू पक्षी को महंगे दामों में बेचने के नाम पर किराना शॉप संचालक से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने किराना शॉप संचालक को 50 लाख रुपए मिलने का झांसा दिया था।जब ठगी का एहसास हुआ तब दुकान संचालक ने रानोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल रानोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पलसाना निवासी भंवरलाल ने रानोली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह बस स्टैंड पर किराना शॉप चलाते हैं। 15 सितंबर को जब वह अपनी दुकान पर थे तो दुकान पर एक मोटरसाइकिल पर एक आदमी और एक महिला आए। जिन्होंने एक कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी और दुकान के सामने ही बैठकर पीने लगे।

इसके बाद दोनों ने कहा कि कोई भैंस बेचने वाले हो तो हमें बताना, हम भैंस खरीदते हैं। ऐसे में भंवरलाल ने उन्हें मना कर दिया। लेकिन 17 सितंबर को वही आदमी दुकान पर अकेला आता है और फिर कोल्डड्रिंक की बोतल लेकर सामने बैठकर पीने लगता है और मोबाइल पर वीडियो देखने लग जाता है। तब वह आदमी भंवरलाल को बोलता है कि एक पक्षी है, जिसे घुग्घू नाम से जानते हैं। वह काफी महंगा बिकता है, अगर आपके पास हो तो बताना। लेकिन भंवरलाल ने उस वक्त भी मना कर दिया।

घुग्घू के बदले देने होंगे 50 लाख रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक, 19 सितंबर को वही आदमी वापस भंवरलाल की दुकान पर आता है और बोलता है कि पास के एक बाजरे के खेत में वह पक्षी देखा है तुम उसे पकड़वा दो। लेकिन भंवरलाल ने दुकान छोड़कर जाने से मना कर दिया। इसके बाद वही आदमी खुद पक्षी को पकड़ लेता है और कट्टे में डाल लेता है। फिर दुकान के सामने वापस आकर बैठकर उसके सौदे की मोबाइल पर बात करते हुए कहता है कि इसके बदले 50 लाख देने होंगे।

थोड़ी देर में वहां पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती है, जिसमें करीब 4 से 5 लोग होते हैं। जो उसे पक्षी को देखते हैं और बोलते हैं कि इसके तो पंख टूटे हुए हैं, यह हमारे किसी काम का नहीं है। वह आदमी भी वहां से वापस चला जाता है। हालांकि, जाने से पहले वह भंवरलाल के मोबाइल नंबर ले लेता है और फिर लगातार उस पक्षी को बेचने के वीडियो भेजता रहता है।

21 सितंबर को वह आदमी वापस भंवरलाल के पास आता है और बोलता है कि उसके परिचित एक आदमी के पास घुग्घू पक्षी है, जिसके बदले वह 10 लाख मांग रहा है। उसे खरीदकर बेचेंगे तो 50 लाख मिलेंगे। वह आदमी भंवरलाल को बोलता है कि 5 लाख रुपए तुम दो और बाकी व्यवस्था मैं कर लूंगा।

आरोपी ने फोन उठाना किया बंद

अगले दिन ही भंवरलाल पैसे उधार लेकर दुकान पर आ जाता है। वह आदमी भंवरलाल को अपने साथ बाइक पर बैठाकर श्रीमाधोपुर एरिया में ले जाता है। वहां एक आदमी से घुग्घू पक्षी खरीदते हैं। तीन किलोमीटर दूर चलने के बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी में लोग आते हैं और पक्षी को देखकर बोलते हैं कि यह तो मरा हुआ है। इसके बाद वह लोग वहां से चले जाते हैं।

तब भंवरलाल को साथ ले जाने वाला आदमी बोलता है कि तुम टेंशन मत लो मेरे भी 5 लाख रुपए डूबे हैं। एक-दो दिन में और पक्षी पकड़ कर बेच देंगे। 3-4 दिन तो वह आदमी भंवरलाल से बात करता रहा और अब फोन उठाना ही बंद कर दिया।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान की अलग-अलग लोकल गैंग ही इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देती है जो खासकर अनपढ़ या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पिक्चर ट्यूब,पक्षी आदि को खरीदकर बेचने के नाम पर ठगी का शिकार बनाती है। गैंग में शिकार से बात करने वाला आदमी, खरीदने वाला सब अलग-अलग काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles