[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहगीर ने लौटाया 13 लाख का गहने-नकदी भरा बैग:महाराष्ट्र से लौटकर पुलिस की मौजूदगी में सामान मालिक को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जीणमाताटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राहगीर ने लौटाया 13 लाख का गहने-नकदी भरा बैग:महाराष्ट्र से लौटकर पुलिस की मौजूदगी में सामान मालिक को सौंपा

राहगीर ने लौटाया 13 लाख का गहने-नकदी भरा बैग:महाराष्ट्र से लौटकर पुलिस की मौजूदगी में सामान मालिक को सौंपा

जीणमाता : जीणमाता थाना क्षेत्र के रैवासा धाम रोड पर एक राहगीर ने ईमानदारी दिखाते हुए 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। राजेश कुमार सैनी ने महाराष्ट्र से लौटकर यह सामान पुलिस थाने में सौंपा। 1 सितंबर 2026 को सालम सिंह की ढाणी सांवली निवासी अशोक सैनी की कार की डिक्की से यह बैग गिरा था। इसमें रखड़ी, मंगलसूत्र, गले का हार समेत करीब 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 5005 रुपये नकद थे।

राहगीर ने 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 5005 रुपये नकद मालिक को लौटाए।
राहगीर ने 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 5005 रुपये नकद मालिक को लौटाए।

रैवासा निवासी राजेश कुमार सैनी को यह बैग मिला। वह अगले दिन जलगांव, महाराष्ट्र चले गए। रविवार को घर लौटने पर राजेश थाना जीणमाता पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में अशोक सैनी को उनका सामान सौंप दिया। कीमती सामान वापस मिलने पर अशोक सैनी ने राहत महसूस की। राजेश कुमार सैनी की ईमानदारी की सराहना की जा रही है। उनके इस काम को क्षेत्र में एक मिसाल के तौर पर देखा गया।

Related Articles