[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखैपुरा टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली:स्कूली बच्चों को स्वच्छता और टोल प्लाजा की तकनीकी दी गई जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अखैपुरा टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली:स्कूली बच्चों को स्वच्छता और टोल प्लाजा की तकनीकी दी गई जानकारी

अखैपुरा टोल प्लाजा पर 'स्वच्छता ही सेवा' रैली:स्कूली बच्चों को स्वच्छता और टोल प्लाजा की तकनीकी दी गई जानकारी

रानोली : रानोली पलसाना के एनएचएआई पीआईयू जयपुर के निर्देश पर अखैपुरा टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मकसद छात्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। रैली में बच्चों को अपने आसपास को साफ रखने, कचरा सही जगह डालने और स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। छात्रों ने भी रैली के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अखैपुरा टोल प्लाजा के काम करने का तरीका, आईटी और कंप्यूटर सिस्टम की जानकारी भी दी गई। उन्हें टोल प्लाजा पर इस्तेमाल होने वाली तकनीकी व्यवस्थाओं और गतिविधियों के बारे में समझाया गया। इस मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर समय सिंह जाट और केपी सिंह के साथ टोल कर्मचारी चैन सिंह, दिनेश ठठेरा, राजेंद्र बिजारणिया और मुकेश सिंह मौजूद थे। उन्होंने छात्रों को टोल परिसर में साफ-सफाई का महत्व बताया और पर्यावरण बचाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet