खाटू में श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन आयोजित
खाटू में श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : श्री श्याम हनुमान मंदिर, मुकुंदगढ़ रोड, रेलवे फाटक के पास संचालित श्री श्याम सहारा परिवार की ओर से 14वां एकादशी मासिक कीर्तन एवं स्थापना दिवस का प्रथम वार्षिक कीर्तन श्री चमड़िया धर्मशाला में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सालासर बालाजी मंदिर के पुजारी हेरम्भ पुजारी का सानिध्य रहा, जबकि धर्मशाला ट्रस्टी मनीष चमड़िया मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। रात्रि 8:15 बजे शुरू हुए कीर्तन में शेखावाटी अंचल के स्थानीय भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम को रिझाया। भजन सम्राट सवाई सिंह चौहान, विनय तमोली, ओमप्रकाश स्वामी, पत्रकार एवं कवि हरीश शर्मा, मनीष सैन, बादल चौहान, खुशी पुजारी, किंजल चेजारा, नविका आचार्य और एकता सैनी सहित कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कीर्तन स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। बाबा श्याम का विशेष फूलों से श्रृंगार किया गया और दरबार में इत्र व पुष्पों की वर्षा की गई। बाबा श्याम धणी की अलौकिक झांकी और दिव्य ज्योति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजनों पर श्याम भक्त देर रात तक झूमते रहे।
मंच संचालन सुरेश बीबीपुरिया ने किया। इस दौरान श्याम सहारा परिवार के सदस्य शंकर सैनी, अंकुर गोयनका, मयंक गोयनका, चंद्रप्रकाश चेजारा, मुकेश खीचड़, अनिल आचार्य, रमेश कुमावत, मनोज खिंची, विनीत बीबीपुरिया, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, अजय गुर्जर, सुमित कुमार, कृष्णा कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2404454


