[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में फार्मासिस्ट दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया:बीसीएमओ बोले- विभाग में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी; मरीजों की सेवा का संकल्प लिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में फार्मासिस्ट दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया:बीसीएमओ बोले- विभाग में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी; मरीजों की सेवा का संकल्प लिया

खेतड़ी में फार्मासिस्ट दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया:बीसीएमओ बोले- विभाग में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण कड़ी; मरीजों की सेवा का संकल्प लिया

खेतड़ी : खेतड़ी के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने फार्मासिस्टों और चिकित्सा कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान मरीजों की तत्परता और जिम्मेदारी से सेवा करने का संकल्प दिलाया गया।

‘विभाग में फार्मासिस्ट सबसे महत्वपूर्ण कड़ी’

कार्यक्रम में बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। वे दिन-रात ड्यूटी कर अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इलाज की सुविधा देते हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सा विभाग ने बेहतर काम किया और अपने कर्तव्य को निभाया। प्रदेश के चिकित्सा मॉडल की पूरे देश में तारीफ हुई। कोरोना जैसी बड़ी बीमारी में चिकित्सा विभाग ने अहम भूमिका निभाई थी। आम लोगों को अच्छी इलाज सुविधा देकर बीमारी को खत्म करने की कोशिश की गई थी।

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि अस्पताल में जब कोई मरीज आता है, तो उसका सामना सबसे पहले चिकित्सा कर्मचारियों से होता है। ये कर्मचारी अपनी सेवा भावना के साथ काम करते हुए मरीज की पीड़ा कम करने में लगे रहते हैं। इस मौके पर डॉ. एम.एल. रावत, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र सैनी, नर्सिंग अधीक्षक विजयपाल सैनी और कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles