झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी पूरी:ब्लॉक मुख्यालयों पर हुआ आरक्षण का निर्धारण
झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी पूरी:ब्लॉक मुख्यालयों पर हुआ आरक्षण का निर्धारण
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी भी पूरी कर ली गई। जिले में कुल 389 ग्राम पंचायतें और 389 सरपंच पद हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के साथ वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर किया गया।
14 पंचायत समितियों में हुई प्रक्रिया
झुंझुनूं जिले में कुल 14 पंचायत समितियां हैं। इनके अंतर्गत आने वाली 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित पंचायत समिति स्तर पर कराई गई। जिले में कुल 956 राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या और उनके क्षेत्र के आधार पर संबंधित पंचायत समितियों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403666


