[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ के कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों की रिसॉर्ट में मौज-मस्ती:स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, 21 सितंबर को होगी वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ के कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों की रिसॉर्ट में मौज-मस्ती:स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, 21 सितंबर को होगी वोटिंग

लक्ष्मणगढ़ के कांग्रेस-बीजेपी पार्षदों की रिसॉर्ट में मौज-मस्ती:स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, 21 सितंबर को होगी वोटिंग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सियासी खींचतान जारी है। इस बीच, बाड़ेबंदी में रखे गए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के पार्षद रिसॉर्ट में मस्ती करते दिखे। सामने आए वीडियो में वे नाचते-गाते, क्रिकेट खेलते और स्विमिंग पूल में एंजॉय करते नजर आए। ये वीडियो आज सुबह के बताए जा रहे हैं।

स्विमिंग पूल में नहाते दिखे पार्षद

कांग्रेस खेमे के वीडियो में पार्षद स्विमिंग पूल में नहाते, क्रिकेट खेलते और संगीत पर नाचते-गाते दिखे। इन वीडियो में कांग्रेस के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी नजर आए। उनके साथ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी और नगरपालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार भी मौजूद थे। क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी पार्षदों के साथ दिखाई दिए।

वहीं, भाजपा खेमे के वीडियो में निकाय चुनाव प्रभारी सुनील कुमावत, भाजपा नेता दिनेश जोशी, शहर मंडल अध्यक्ष और पार्षद नजर आए। प्रभारी सुनील कुमावत गाना गाते दिखे, जबकि पार्षद भोजन की टेबल पर बैठकर मस्ती करते नजर आए। इनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी दीपक जाजोदिया भी मौजूद थे।

अध्यक्ष पद को लेकर चल रही इस सियासी खींचतान के बीच पार्षदों का यह अंदाज दिनभर चर्चा का विषय रहा। 45 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के 20, भाजपा के 15 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बहुत अहम हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बहुमत का दावा कर रहे हैं। मतदान 21 सितंबर को होगा।

Related Articles