लक्ष्मणगढ़ पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:पार्टी ने बनाई समिति, चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी
लक्ष्मणगढ़ पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:पार्टी ने बनाई समिति, चुनाव प्रबंधन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस जिला प्रभारी विशाल जांगिड़ ने पीसीसी चीफ के निर्देश पर पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति को चेयरमैन चुनाव से जुड़े प्रबंधन, समन्वय और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
समिति में इन्हें किया शामिल
इस समिति में वर्तमान चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि पवन बुटोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंहाग को शामिल किया गया है। इनके अलावा, नेछवा के निर्वर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि ओमप्रकाश नारनालिया और कृषि उपज मंडी के निवर्तमान चेयरमैन राजेंद्र पाटौदा भी समिति के सदस्य हैं।
तालमेल बनाने का काम सौंपा
समिति के सदस्य आपस में तालमेल बनाकर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं और प्रबंधन के काम देखेंगे। उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने और जरूरी तालमेल बनाने का काम भी सौंपा गया है।
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से पांच सदस्यीय समिति बनाना, चुनावी प्रबंधन को लेकर पार्टी की सक्रियता दिखाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384038

