[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.47 लाख हड़पे:वार्ड 64 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, 103 वोट मिले थे; आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.47 लाख हड़पे:वार्ड 64 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, 103 वोट मिले थे; आरोपी गिरफ्तार

सीकर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.47 लाख हड़पे:वार्ड 64 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, 103 वोट मिले थे; आरोपी गिरफ्तार

सीकर : सीकर में प्लॉट दिलाने के नाम पर 18.47 लाख रुपए की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 64 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है, जिसमें उसे 103 वोट मिले थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम आरोपी शाहिद कुरैशी (35) निवासी फतेहपुर रोड के पास है। पुलिस अब आरोपी से ठगी की रकम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

219 वर्ग प्लॉट के बताए 35.47 लाख रुपए

कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस संबंध में मोहम्मद तौफीक ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। तौफीक की विदेश भेजने वाले मोहम्मद शरीफ से जानकारी थी। मोहम्मद तौफीक ने शरीफ को प्लॉट दिलवाने के लिए कहा था। ऐसे में शरीफ ने मोहम्मद तौफीक को कहा कि उसका परिचित शाहिद है। शाहिद ने मोहम्मद तौफीक को प्लॉट दिखाया और कहा कि यह प्लॉट उसी के नाम है । 219 वर्ग प्लॉट के 35.47 लाख रुपए बताए।

पैसे मांगने पर धमकियां देने लगा आरोपी

शाहिद ने इसमें से 18.47 लाख रुपए लेकर स्टांप के पीछे लिखकर साइन कर दिए। जब भी मोहम्मद तौफीक ने शाहिद को रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह बहाने करता रहा। जब मोहम्मद तौफीक ने अपने स्तर पर मालूम किया तो पता चला कि प्लॉट शाहिद के नाम पर नहीं है। आखिर में शाहिद ने प्लॉट देने के लिए मना कर दिया और रुपए भी नहीं लौटाए। पैसे मांगने पर धमकियां देने लगा।

इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके हेड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह ने इन्वेस्टिगेशन किया। जिसके बाद आज मामले में आरोपी शाहिद कुरैशी (35) निवासी फतेहपुर रोड के पास को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सिलाई मशीन के सिंबल पर लड़ा था निर्दलीय चुनाव

पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहिद कुरैशी ने इस बार सीकर के वार्ड नंबर 64 में सिलाई मशीन के सिंबल पर निर्दलीय चुनाव भी लड़ा। लेकिन इस चुनाव में उसे केवल 103 वोट मिले और वह चुनाव हार गया था। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने ठगी की राशि चुनाव में भी इस्तेमाल की होगी।

Related Articles