पाटन में दिवेर विजय महोत्सव पर प्रश्नोत्तरी:महाराणा प्रताप ने अकबर से जीता था दिवेर युद्ध, विजेताओं को पुरस्कार वितरण
पाटन में दिवेर विजय महोत्सव पर प्रश्नोत्तरी:महाराणा प्रताप ने अकबर से जीता था दिवेर युद्ध, विजेताओं को पुरस्कार वितरण
पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में गुरुवार को ‘दिवेर विजय महोत्सव’ मनाया गया। इस मौके पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।
राजेश कुमार मीणा और ऋतु सैनी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। नचिता यादव दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ज्योति यादव और निशा सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहले स्थान पर रहे हर प्रतिभागी को 500 रुपए पुरस्कार में दिए गए। दूसरे स्थान वाले को 250 रुपए और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 150-150 रुपए का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
प्राचार्य डॉ. मीना ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद छात्रों को हमारे सांस्कृतिक गौरव, इतिहास और दिवेर विजय के महत्व से परिचित कराना था। आज की युवा पीढ़ी को इस गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2381008


