[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएनकेपी कॉलेज में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू:तीन दिन चलेगा, विकसित भारत अभियान की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

एसएनकेपी कॉलेज में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू:तीन दिन चलेगा, विकसित भारत अभियान की दी जानकारी

एसएनकेपी कॉलेज में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू:तीन दिन चलेगा, विकसित भारत अभियान की दी जानकारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के एसएनकेपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों ने मिलकर तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को NSS के उद्देश्यों, काम करने के तरीके, गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। साथ ही उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को NSS का महत्व बताया। उन्होंने सभी को NSS की गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने NSS स्वयंसेवक के रूप में अपने अनुभव भी छात्रों के साथ बांटे।

इस मौके पर पूर्व NSS संयोजक डॉ. प्रदीप मिठारवाल और डॉ. अवधेश शर्मा अनिल ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने NSS के नियमों और नीतियों पर बात की। उन्होंने छात्रों से समाज सेवा के साथ पढ़ाई करने और जोश के साथ सामाजिक सेवा की गतिविधियों में हिस्सा लेने को कहा।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार सोनी ने सभी मेहमानों, शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवकों का आभार माना। इस कार्यक्रम में NSS की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीरेंद्र चांदेला, संकाय सदस्य प्रो. अनिल कुमार शर्मा, प्रो. चंद्र प्रकाश सैनी के साथ छात्र और स्वयंसेवक मौजूद थे।

Related Articles