[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहली बार बनी पलसाना नगरपालिका को पहले युवा चेयरमैन मिले:निर्विरोध चुने गए नरेश कुमावत को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, युवा के हाथों में कमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पहली बार बनी पलसाना नगरपालिका को पहले युवा चेयरमैन मिले:निर्विरोध चुने गए नरेश कुमावत को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, युवा के हाथों में कमान

पहली बार बनी पलसाना नगरपालिका को पहले युवा चेयरमैन मिले:निर्विरोध चुने गए नरेश कुमावत को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र, युवा के हाथों में कमान

पलसाना : पलसाना को पहली बार नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद अब शहर को अपना पहला चेयरमैन भी मिल गया है। 35 साल के नरेश कुमावत निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही नरेश कुमावत पहली बार बनी पलसाना नगरपालिका के पहले चेयरमैन होंगे।

35 साल के नरेश कुमावत निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं।
35 साल के नरेश कुमावत निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं।

पहली बार बनी पलसाना नगरपालिका के पहले चेयरमैन

निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने नरेश कुमावत को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपतहसील के नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया मौजूद रहे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने नरेश कुमावत का स्वागत कर बधाई दी। चेयरमैन पद के लिए नरेश कुमावत के अलावा कमला कुमावत ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के दौरान कमला कुमावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद नरेश कुमावत अकेले प्रत्याशी रह गए और उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

कांग्रेस से कमला कुमावत ने नामांकन वापस लिया

नरेश कुमावत ने चेयरमैन पद के लिए निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। वहीं कांग्रेस की ओर से कमला कुमावत ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। कमला कुमावत इससे पहले वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी थीं, जिसमें उन्हें 33 वोट मिले थे।

पलसाना नगरपालिका में कुल 20 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 14, कांग्रेस के 2, सीपीआईएम का 1 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। चेयरमैन पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 पार्षदों का है। भाजपा के पास 14 पार्षद होने के कारण पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है।

पलसाना नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा 11 पार्षदों का था। अब नगरपालिका के पहले बोर्ड की कमान 35 साल नरेश कुमावत संभालेंगे। पहली बार बनी नगरपालिका के पहले चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल पलसाना के शहरी विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Articles