लक्ष्मणगढ़ के भाजपा-पार्षदों ने बाड़ेबंदी में मनाया पीएम का जन्मदिन:पीसीसी चीफ डोटासरा भी कांग्रेस की बाड़ेबंदी में दिखे
लक्ष्मणगढ़ के भाजपा-पार्षदों ने बाड़ेबंदी में मनाया पीएम का जन्मदिन:पीसीसी चीफ डोटासरा भी कांग्रेस की बाड़ेबंदी में दिखे
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद अब बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने जीते हुए पार्षदों के साथ समर्थित निर्दलियों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, जयपुर के पास एक रिसॉर्ट में भाजपा और उसके समर्थित निर्दलीय पार्षदों की बाड़ेबंदी की गई है। गुरुवार को इन पार्षदों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस रिसॉर्ट में निकाय चुनाव प्रभारी, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और निर्वाचित पार्षदों के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी मौजूद थे। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और निर्दलीय पार्षद दीपक जाजोदिया भी यहीं दिखे।
लक्ष्मणगढ़ के 45 वार्डों में भाजपा ने 15 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। भाजपा निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है।
वहीं, कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने भी अपने समर्थित निर्दलीय पार्षदों के साथ बाड़ेबंदी कर रखी है। बुधवार शाम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीसीसी चीफ और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा भी कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय पार्षदों के साथ नजर आए हैं।
कांग्रेस ने संजीव कुमार को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस की ओर से बहुमत से ज्यादा पार्षदों के समर्थन के साथ बोर्ड बनाने का दावा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2382012


