[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में डिवाइडर में घुसा गेहूं के कट्टों से भरा-ट्रेलर:20 फीट तक डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त; बिजली के तार भी टूटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में डिवाइडर में घुसा गेहूं के कट्टों से भरा-ट्रेलर:20 फीट तक डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त; बिजली के तार भी टूटे

सीकर में डिवाइडर में घुसा गेहूं के कट्टों से भरा-ट्रेलर:20 फीट तक डिवाइडर हुआ क्षतिग्रस्त; बिजली के तार भी टूटे

सीकर : सीकर शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गेहूं के कट्टों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर शुक्रवार रात करीब 9 बजे डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में करीब 20 फीट तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। हादसे के कारण आसपास लगे कई बिजली के तार भी टूट गए। इसके बाद बिजली विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, ताकि क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त किया जा सके।

घटना में करीब 20 फीट डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया।

नशे में मिला ड्राइवर

पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। ड्राइवर के शराब के नशे में होने की आशंका को देखते हुए उसका मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार- ट्रेलर हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा से गेहूं के कट्टे लेकर सीकर आया था। ट्रेलर को सांवली सर्किल रोड की ओर जाना था, लेकिन ड्राइवर गलती से शहर की ओर आ गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में चला गया कंटेनर

पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और भारी-भरकम कंटेनर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। जोरदार आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और करीब 2 घंटे तक शहर की मैन रोड का ट्रैफिक सावधानी से निकाला गया। कंटेनर में पीलीबंगा से आए गेहूं के कट्टे सांवली रोड पर उतारे जाने थे। कंटेनर को मुख्य मार्ग से हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

4 फायर ब्रिगेड, 1 एंबुलेंस को मौके पर बुलाई गई

सुरक्षा और राहत कार्य के लिए 4 फायर ब्रिगेड और 1 एंबुलेंस को मौके पर तैनात किया गया। रात करीब 11 बजे क्रेन से कंटेनर को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया।

कोतवाली थाना एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और उसका मेडिकल करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77