[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ की समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ की समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश

मौसमी बीमारियों के बीच समय पर उपचार, दवा-जांच की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश; कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

झुंझुनूं : जिलेभर के चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को सूचना सभागार में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों का दौर चल रहा है। ऐसे में सभी चिकित्सा अधिकारी अपने संस्थानों पर समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं और विभागीय कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

सीएमएचओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी चिकित्सा संस्थान पर आवश्यक दवाओं और जांचों की उपलब्धता में कमी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को दवा बाहर से खरीदने या जांच बाहर से करवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। सरकारी आपूर्ति उपलब्ध नहीं होने पर नियमानुसार स्थानीय स्तर पर दवा खरीदकर मरीजों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

उदयपुरवाटी सीएचसी प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

सीएचसी उदयपुरवाटी के प्रभारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर की ओर से स्थानीय स्तर पर दवा खरीद की अनुमति दिए जाने के बावजूद अपेक्षाकृत कम मात्रा में दवा खरीद किए जाने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को आवश्यक दवाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता।

जांच रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराने के निर्देश

सीएमएचओ ने हब एंड स्पोक मॉडल के तहत की जा रही जांचों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जांच संबंधी किसी भी कमी या समस्या की जानकारी तत्काल दी जाए। साथ ही मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी निरीक्षण के दौरान किसी संस्थान में आरसीएच, एनसीडी या मौसमी बीमारियों से संबंधित पंजिकाओं में कमी मिली तो संबंधित संस्थान प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभिलेखों के संधारण में विशेष सावधानी बरतने को कहा।

बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा ने मौसमी बीमारियों एवं एनसीडी कार्यक्रम, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अरुण अग्रवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा डीटीओ डॉ. विजय मांजू ने टीबी कार्यक्रम की समीक्षा की।

इस अवसर पर डीपीओ डॉ. विक्रम सिंह, डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा, डीएनओ अजय बलवदा सहित जिलेभर के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles