[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 सितंबर को जिलेभर में 13 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

17 सितंबर को जिलेभर में 13 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

जिला अस्पताल सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में होंगे शिविर

झुंझुनूं : जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को जिलेभर में 13 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिला अस्पताल झुंझुनूं, पीएचसी बुहाना, पीएचसी भीमसर, ढाका का बास, बिरला अस्पताल पिलानी, सीएचसी सुलताना, पीएचसी उदामांडी, सीएचसी सूरजगढ़, सीएचसी सिंघाना, सीएचसी गुड़ा गोड़जी, पीएचसी गोठड़ा, जिला अस्पताल नवलगढ़ तथा उप जिला अस्पताल मलसीसर में शिविर लगाए जाएंगे। विभिन्न रक्त केंद्रों की टीमें शिविरों में रक्त संग्रह करेंगी।

डॉ. गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।

Related Articles