[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

13 हजार अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली 1 से 23 अक्टूबर तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

13 हजार अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली 1 से 23 अक्टूबर तक

कलेक्टर आशीष मोदी ने पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

सीकर : जिला खेल स्टेडियम, सांवली रोड पर 1 से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को भर्ती रैली से जुड़ी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी विभाग पहले से संभावित समस्याओं का आकलन कर आवश्यक तैयारियां पूरी करें। उन्होंने रैली स्थल पर पेयजल, शौचालय एवं चलित शौचालय, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, चिकित्सा दल, कंप्यूटर और इंटरनेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन सुचारू रखने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रैली स्थल के आसपास अस्थाई अन्नपूर्णा रसोई स्थापित करने को भी कहा। सेना की ओर से लगाए जाने वाले डोम और टेंट को सिंथेटिक ट्रैक से बाहर बनाने के निर्देश दिए गए।

सेना भर्ती अधिकारी कर्नल हरीशचन्द्र ने बताया कि जिला खेल स्टेडियम, सांवली रोड पर होने वाली भर्ती रैली में जयपुर एवं सीकर क्षेत्र के विभिन्न उपखंडों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अभ्यर्थी शामिल होंगे। रैली में करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, एडीएम सिटी भावना शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉ. अशोक मेहरिया, डीटीओ ताराचंद बंजारा, संयुक्त निदेशक डॉ. एस.एन. चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा भारतीय सेना के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles